वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: भारतीय पहलवान मनीषा 59 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचीं, कजाकिस्तान की शगायेवा को 10-0 से हराया

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप: भारतीय पहलवान मनीषा 59 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचीं, कजाकिस्तान की शगायेवा को 10-0 से हराया

अस्ताना (कजाकिस्तान) में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में भारत की महिला पहलवान मनीषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

मनीषा ने सेमीफाइनल मुकाबले में घरेलू दर्शक वर्ग की पसंदीदा खिलाड़ी कजाकिस्तान की अल्तिन शगायेवा (Altyn Shagayeva) को 10-0 से ‘बाई फॉल’ (चित करके) मात दी और एकतरफा अंदाज में स्वर्ण पदक मुकाबले में अपना स्थान पक्का किया।

अब कल होने वाले खिताबी मुकाबले में मनीषा का सामना अमेरिका की एबगेल नेट (Abigail Nette) से होगा, जहां उनकी नजरें स्वर्ण पदक जीतने पर होंगी।

Previous post

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत रफ्तार: Q2 में 7.35% रह सकती है GDP ग्रोथ, वित्त मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

Next post

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

Post Comment