वंदे मातरम की रचना के 151 वर्ष पूरे: राष्ट्रपति मुर्मु और अन्य नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

वंदे मातरम की रचना के 151 वर्ष पूरे: राष्ट्रपति मुर्मु और अन्य नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 151 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने देशभक्तों के लिए साहस और एकता के उद्घोष के रूप में कार्य किया और यह आज भी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी इस अवसर पर अपने संदेश साझा किए। नेताओं ने इसे राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अमर स्वर बताया।

Post Comment