मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल, बच्चों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंडला जिले के टटारी में स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीयता से सहज संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टटारी हेलीपेड जाते समय एक निजी पब्लिक स्कूल में अपना काफिला रुकवाया और वहां प्रार्थना सभा में शामिल विद्यार्थियों से मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे और उनके टीचर्स प्रसन्न हुए। स्कूल में उस समय बच्चों की रुटीन असेम्बली चल रही थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को परमपिता परमेश्वर से सबके कल्याण की प्रार्थना करते देखा, तो वे उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की, उनके नाम पूछे और यह भी जाना कि वे किस कक्षा में पढ़ते हैं तथा उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है ?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को दुलारते हुए खूब मन लगाकर पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के साथ उनका संवाद सहज, आत्मीय और अपनत्व से भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस अप्रत्याशित उपस्थिति से विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया।

Previous post

IND vs WI: इंदौर में अभिषेक-अर्शदीप का जलवा! तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से दी मात, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Next post

2030 तक भारत-यूके द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारिक अवसरों को भुनाने का किया आह्वान

Post Comment