मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा भारती के सेवा कार्यों से हुए अवगत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा भारती के सेवा कार्यों से हुए अवगत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बोधगया (बिहार) प्रवास के दौरान सेवा भारती द्वारा आयोजित नि:शुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर सेवा भावी चिकित्सकों और स्वयं सेवकों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शिविर की गतिविधियों से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सेवा भारती संस्था के सेवा प्रकल्पों की जानकारी से भी अवगत कराया गया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए शिविरों के आयोजन और स्वास्थ्य के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

Previous post

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Next post

जयशंकर का वैश्विक मंच को संदेश: UNSC में अफ्रीका को मिले स्थायी और अस्थायी सदस्यता में उचित स्थान

Post Comment